एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र का 27 सूत्री एजेन्डा वार्ता बैठक 24 जून को आयोजित किया गया।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से बैठक की अध्यक्षता ढोरी क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय सिन्हा तथा संचालन कार्मिक अधिकारी मानव संसाधन सीता राम यूके द्वारा किया गया। यूनियन की ओर से केन्द्रीय अस्पताल के अध्यक्ष संजीत ठाकुर, सचिव गौतम लोहार तथा केन्द्र की ओर से सीसीएल सीकेएस के कार्यसमिति सदस्य सह अखिल भारतीय खदान मजदूर पेंशन सेल सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा, भामसं बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिह, क्षेत्र की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह एवं संगठन मंत्री नुनुचंद महतो बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वप्रथम प्रबंधन की ओर से ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि प्रबंधन व ट्रेड यूनियन एक दूसरे के पूरक होते है। संगठन व प्रबंधन के सामन्जस्य से कोल इंडिया आज देश मे उत्पादन कर देश मे ऊर्जा के श्रोत में अग्रणी भूमिका निभा रही है। वही रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आज की एजेंडा बैठक में कोयला कामगरों के 27 सूत्री ज्वलन्त समस्याओं पर संगठन की ओर से अस्पताल प्रबंधन को ध्यानाकर्षित कराया गया है।
जिसमें केन्द्रीय आस्पताल ढोरी में कार्यरत कर्मचारियों के आवास मरम्मत, एसएलपी, शुद्ध पेयजल, कामगरों के सैप से वेतन विसंगतियों, सुरक्षा, आवास आवंटन कमेटी, अल्ट्रासाउंड, सीआरपी, थायरॉइड, ट्रॉप टी जांच आदि ज्वलंत समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराया गया है। जिस पर प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया।
मौके पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से विद्युत एवं यांत्रिक विभाग के रविशंकर, असैनिक इन्जीनियर रामलखन कुमार व ओवरसीयर किशुन रॉय, डॉक्टर आर.एन झा, रोहित शर्मा, पुनीत गुप्ता, यूनियन की ओर से चंद्रकांत प्रसाद, राजेश पासवान, सोमनाथ मिश्रा, फूलचंद किस्कू, प्रतोष कुमार रॉय, भुनेश्वर, राजेश पासवान आदि उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply