महिला ग्रुप की बैठक में व्यवसाय के लिए सीसी लिंकेज पर चर्चा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में 5 सितंबर को ओम शांति भारती महिला संघ की एक बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता चमेली कुमारी ने की।

इस अवसर पर शांति भारती महिला संघ द्वारा विशेष रूप से सीसी लिंक पर चर्चा की गयी। बताया जाता है कि ईसी वन की इस बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें महिला समूह की दीदी को व्यवसाय करने के लिए सीसी लिंकेज के बारे में विशेष जानकारी दी गई।

साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के वैसे युवा, युवती जो बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्हे आरसेटी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास योजना के तहत प्रशिक्षण दिलवाना है। बेकार घूम रहे युवक, युवतियों को प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार से जोड़ना सभी दीदीयों को सीसी लिंकेज और ओएसएफ की राशि से व्यवसाय करने के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत, चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत, पिछरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत की महिला सदस्या शामिल थीं। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय समन्वयक अनुज कुमार महतो, टेकलाल महतो, सोनाली देवी, पारो देवी, कुंती देवी, नेहा देवी, शोभा देवी, ललिता देवी, मंजु देवी, सोनम देवी, सरिता देवी, अंजना देवी आदि उपस्थित थी।

 207 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *