Advertisement

डीएवी कथारा में सीबीएसई निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के निर्देशानुसार 8 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, ईमानदारी तथा सतर्कता की भावना को विकसित करना था।

जानकारी के अनुसार विद्यालय के कक्षा नवम से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपने विचारों को प्रभावशाली शब्दों में व्यक्त किया। सभी प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन जी के क्षेत्रीय निदेशक डॉ जी एन खान ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और विचारों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल लेवल पर चुने गए तीन बेस्ट प्रविष्टियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान स्कूल में सम्मानित किया जाएगा। स्कूल इसे सीबीएसई के पोर्टल पर अपलोड करेगी, जहां से प्रत्येक सीबीएसई क्षेत्र की तीन बेस्ट निबंध को चुना जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *