Advertisement

पकड़ा गया खुले घरों से मोबाइल चोरी करने वाला लोखंडे

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। आरसीएफ पुलिस की टीम ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो खुले घरों से मोबाइल फोन की चोरी करने में महारत रखता है। वाशिनाका परिसर के हसीना नगर निवासी विश्वनाथ अर्जुन शाहू (44) की शिकायत पर साइबर स्क्वाड की टीम ने सीईआईआर प्रणाली के जरिए आरोपी सहित चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर लिया है। इस मामले को पुलिस ने आरोपी अनिकेत अशोक लोखंडे (25) के खिलाफ जी.आर. संख्या 355/2025 धारा – 305, (ए) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। हालांकि पुलिस को शक है कि मजदूरी करने वाला लोखंडे इससे पहले भी चोरी आदि के मामले में लिप्त था या नहीं।

मिली जानकारी के अनुसार वाशिनाका परिसर के हसीना नगर निवासी विश्वनाथ अर्जुन शाहू (44) ने आरसीएफ पुलिस स्टेशन में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज करे थी। इस मामले को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कुंभार ने गंभीरता से लिया और इस मामले की छानबीन की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक (अपराध) शमशेर तड़वी, अपराध जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक मिलिंद खैरनार और अपराध जांच दल को दी गई। अपराध जांच दल ने घटनास्थल का दौरा किया, लेकिन उस क्षेत्र में दूर दूर तक सीसीटीवी कैमरे का नामों निशान नहीं था।

इसके बाद पुलिस की टीम ने अज्ञात चोर की तालाश में मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल पर ट्रेस किया। मोबाइल नंबर की सीडीआर, एसडीआर जानकारी मांगी गई और आरोपी को उक्त मोबाइल नंबर के स्थान से ट्रेस किया गया, उसे हिरासत में लिया गया और पुलिस थाने लाया गया और पंचनामा के तहत गुन्या से चोरी हुए मोबाइल फोन को जब्त किया गया। इस मामले में पुलिस उपनिरीक्षक हनुमंत केदारी, और जांच दल के पुलिस उपनिरीक्षक मिलिंद खैरनार, फौ. अनिल घरात, शिंदे , धुमाल, खैरे, इंगवाले आदि ने अहम् भूमिका निभाई।

Tegs: #Caught-lokhande-who-steals-mobile-from-open-houses

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *