एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार स्थित डॉ उषा सिंह पोलो क्लिनिक में 7 सितंबर को नेत्र जांच, हड्डी एवं नस रोग उपचार का एक दिवसीय नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त जांच शिविर का डॉ रविंद्र उषा सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ उषा सिंह ने फिता काटकर उद्घाटन किया। जिसमें कोऑपरेटिव कॉलोनी बोकारो से आए आरएनबी हॉस्पिटल एंड पाल आई रिसर्च सेंटर से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पिंकी पाल एवं हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ बिरेन्द्र कुमार द्वारा मरीजों का जांच किया गया। मोतियाबिंद के मरीजों को नि:शुल्क इलाज भी किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ उषा सिंह ने कहा कि फुसरो के रहिवासियों को शिविर में जांच कर नि:शुल्क इलाज किया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों को इलाज के लिए इधर-उधर ना जाना पड़े। कहा कि हड्डी एवं नस रोग के 60 मरीजों एवं नेत्र रोग में 58 मरीजों का जांच किया गया, जिसमें 10 मोतियाबिंद मरीज पाया गया। जिसका इलाज बोकारो आरएमबी हॉस्पिटल में किया जायेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित आफताब आलम, रवि रंजन, रोशनी कुमारी, निशा कुमारी, पूजा कुमारी, राजेश कुमार, नीरज कुमार, मंतोष कुमार, रंजीत साहू, भवानी शंकर अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मनोज गोयल, नेमीचंद गोयल, रंजन सिंह, त्रिलोक देवी, राजेश मिश्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply