ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत भवन में पंचायत के मुखिया नीलम श्रीवास्तव द्वारा बीते 6 दिसंबर को नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर लगाया गया। यहां तेनुघाट पंचायत के लगभग बीस रहिवासियों के आँखों की जाँच की गई।
जानकारी देते हुए मुखिया श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह का कैम्प लगाने से बहुत से गरीब गुरबो को मदद मिलता है। बहुत से ऐसे रहिवासी हैं जो ईलाज के लिये अस्पताल नहीं पहुँच पाते हैं। वे प्रत्येक जन प्रतिनिधि से निवेदन करती है कि इस तरह का कैम्प अपने पंचायत में लगावे। जिससे गरीब व असहाय जनों को मदद मिल सके। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते ठण्ड के प्रकोप को देखते हुए सरकार से आग्रह की है कि जल्द से जल्द पंचायत में कंबल की व्यवस्था कराये। साथ ही अलाव का भी व्यवस्था की जाये।
![]()













Leave a Reply