प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता पेटरवार थाना के हद में पिछरी निवासी हरिवंश नारायण पोद्दार पर जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह में 28 फरवरी को बाईक सवार द्वारा हमला कर घायल कर दिया गया। इस संबंध में अधिवक्ता ने पुलिस में तहरीर दी है।
बताया जाता है कि अधिवक्ता पोद्दार पर उस वक्त जानलेवा हमला किया गया जब वे कोर्ट जा रहे थे। इस संबंध में उन्होंने जरीडीह थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दिए तहरीर में बाइक पर आगे से आकर कार यकायक मोड़ने पर आपत्ति जताने पर नाजायज मजमा जमाकर घेरते हुए बुरी तरह से मारपीट करने, कपड़ा फाड़ने व पैकेट से रुपये निकालने सहित अन्य आरोप भी लगाया गया है।
उन्होंने जिक्र किया कि वे बाइक से बोकारो कोर्ट जा रहे थे। तभी तुपकाडीह में विपरीत दिशा से तेज गति से दिशाहीन आ रही कार क्रमांक-JH09AP/5550 यकायक मुड गई।
इसपर उनके (अधिवक्ता पोद्दार) द्वारा आपत्ति जताने पर वहीं बगल स्थित घर के हीरालाल महतो व उनके परिचित 4-5 महिला व 10-12 पुरुषों ने घेरकर गाली-गलौज करते हुए जमीन पर गिराते हुए हाथ-पैर व रखी ईंट से भी मारपीट किया।
हीरालाल महतो का बेटा सौरभ व साला ने सीने पर पैर रख दबाने सहित गला भी दबाने का प्रयास किया। मेरा दम घुटता तभी मेरे गांव के चाचा व अन्य के आने पर उनकी जान बची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
![]()












Leave a Reply