एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड चांदनी चौक की एक युवती और उनके मंगेतर की फर्जी अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बीते जनवरी माह में उनकी बेटी की सगाई राजस्थान के एक युवक से हुई थी। पिता के अनुसार फरवरी माह में साइबर अपराधियों ने बेटी और उनके मंगेतर की इंस्टाग्राम आईडी और प्रोफाइल हैक कर लीं। उनकी तस्वीरों को एडिट कर अश्लील बनाया गया और 25 फरवरी से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जा रहा है। अपराधी इन तस्वीरों के जरिए दोनों को ब्लैकमेल भी कर रहे हैं। शिकायत के बाद साइबर थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्ध आईडी और पोस्ट की तकनीकी पड़ताल कर रही है, ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके।
![]()













Leave a Reply