Advertisement

कारो के नए पीओ को लोकल सेल कमिटि ने किया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो परियोजना के नए पीओ सत्येंद्र कुमार को कारो लोकल सेल कमिटी के सदस्य द्वारा पीओ कार्यालय में बुके देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पीओ ने कमिटि के लोगो से परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित सेल कमिटी ने लोकल से लिए पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध कराने की बात कही। कहा गया कि लोकल सेल मे कोयला उपलब्ध होने से डीओ होल्डर, ट्रक मालिक, चालक, ग्रामीण, विस्थापित, हस्त लदनी मजदूर, कोयला मजदूर, महिलाओं एवं स्थानीय बेरोजगार युवाओं को लाभ होगा। पीओ ने कमिटी पदाधिकारियों को नियमानुसार मदद का भरोसा दिया।

इस अवसर पर दीपक सिंह, ललन सिंह, मनोज सिंह, पंकज सिंह, गोपाल सिंह, तरुण सिंह, मोनू सिंह, डब्लू सिंह, बिट्टू बाबा, राजू सिह, संजीव सिंह सहित काफी संख्या मे लोकल सेल से जुड़े स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *