Advertisement

कार्डधारियों ने डीलर पर तीन माह का राशन नही देने का लगाया आरोप 

अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर प्रखंड (Bagodar block) के हद में चौधरीबांध पंचायत के उल्लीबार के जन वितरण प्रणाली दुकानदार बासुदेव प्रसाद (Basudev prasad) साहु पर तीन माह का राशन वितरण नही करने का आरोप लगा है।

इसे लेकर चौधरीबांध पंचायत के निवर्तमान मुखिया पति प्रेमचंद साहु के नेतृत्व में 9 जुलाई को कार्डधारियो। ने डीलर के खिलाफ बगोदर सरिया अनुमंडल पदाधिकारी व बगोदर बीडीओ (BDO) को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

जिसमें कहा गया है कि उक्त डीलर के द्वारा मई, जुन व जुलाई माह का राशन कार्डधारियो के बीच वितरण नही किया गया। साथ ही उक्त डीलर पर कई बार राशन गबन का आरोप पूर्व में लग चुका है। चार बार इस पर विभागीय कारवाई भी हुई है।

वही निवर्तमान मुखिया पति प्रेमचंद साहु ने कहा कि अगर पांच दिन के अंदर उक्त डीलर पर उचित कानुनी कार्रवाई नही की गई, तो बाध्य होकर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष कार्डधारियो के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। कार्डधारी कोल्हा गोलगो निवासी सोमर सिंह ने कहा कि बासुदेव प्रसाद डीलर के पास राशन लेने के लिए पहुंचे थे।

राशन की मांग किये तो डीलर बहाना बाजी करने लगे। साथ हीं मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए घर के अन्दर घुसाकर मारपीट किया। इस मामले को लेकर सरिया थाना में शिकायत किये है। वही डीलर बासुदेव प्रसाद साहु ने बताया कि आरोप पुरी तरह से निराधार है।

दूसरी ओर उक्त डीलर के खिलाफ आवेदन में पुनीत ठाकुर, महेन्द्र मंडल, धानेश्वरी देवी, चंद्रिका मंडल, जागेश्वर मंडल, चरण सिंह, आरती देवी, सुरेश साहु, धमिया देवी, केशिया देवी, विलवा देवी समेत कई कार्डधारियो का हस्ताक्षर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *