Advertisement

डीपीएस बोकारो में सीबीएसई द्वारा क्षमता-निर्माण कार्यशाला

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सीबीएसई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पटना (बिहार) द्वारा डीपीएस बोकारो में जीवन-कौशल (लाइफ स्किल्स) विषय पर एकदिवसीय क्षमता-निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को पेशेवर रूप से सशक्त बनाना और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में जीवन-कौशल को प्रभावी ढंग से शामिल करना था।

संसाधन सेवी के रूप में एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल की उप प्राचार्या राखी बनर्जी एवं वरीय शिक्षिका कंचन सिंह ने शिक्षकों को प्रभावी संचार, सहानुभूति, आलोचनात्मक सोच, समस्या समाधान और तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कौशलों से अवगत कराया।

कार्यशाला के दौरान व्यावहारिक गतिविधियों, लेसन प्लान और एक्शन प्लान के माध्यम से शिक्षकों ने कक्षा-शिक्षण को अधिक रोचक और उपयोगी बनाने की तकनीक सीखी। विद्यालय के प्राचार्य डॉ ए.एस. गंगवार ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप हैं और विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *