Advertisement

चिन्मय विद्यालय में शिक्षण में एआई का समावेश पर कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। इसी कड़ी में चिन्मय विद्यालय बोकारो में 18 जनवरी को शिक्षकों के लिए शिक्षण में एआई का समावेश विषय पर कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के शिक्षकों को एआई आधारित टूल्स की उपयोगिता, संभावनाओं और चुनौतियों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति के रूप में सोमेन चक्रवर्ती और गीबेन थॉमस उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा एवं उप-प्राचार्य नरेंद्र कुमार की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की एचआर सुप्रिया चौधरी ने किया।

जानकारी के अनुसार एआई प्रशिक्षण को कई सत्रों में विभाजित किया गया, जिसमें एआई के शैक्षणिक उपयोग, इसके दुष्परिणाम, गुणवत्ता, साइबर सेफ्टी एवं साइबर फ्रॉड जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। शिक्षकों को वर्चुअल क्लास रूम, चैटबॉट और पर्सनलाइज्ड लर्निंग टूल्स की जानकारी दी गई तथा व्यावहारिक गतिविधियां भी कराई गईं।
मौके पर सोमेन चक्रवर्ती ने कहा कि एआई शिक्षकों के लिए वरदान है, बशर्ते इसका सही और सीमित उपयोग किया जाए। वहीं गीबेन थॉमस ने साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एआई के सुरक्षित उपयोग पर विशेष जोर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *