Advertisement

बेरमो में गोदाम निरिक्षण तथा नशा मुक्ति को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित गोदाम का निरीक्षण किया गया, जिसमें खाद्यान्न उठाव एवं वितरण आदि की पंजी मिलान किया गया। इसके अतिरिक्त खाद्यान्न उठाव से संबंधित अनेकों दिशा – निर्देश दिया गया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार के साथ प्रदीप कुमार यादव, एजीएम नित्यानन्द महतो, गोदाम कम्प्यूटर ऑपरेटर रंजीत कुमार, जन वितरण प्रणाली विक्रेता नारायण शर्मा एवं गोदाम के मजदूर आदि उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त प्रखंड -सह-अंचल कार्यालय से नशामुक्ति अभियान हेतु कैण्डल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च के दौरान सभी रहिवासियों से आग्रह किया गया कि नशा मुक्ति अभियान में आप सहयोग करें, ताकि बेरमो प्रखंड को नशा मुक्त घोषित किया जा सके।

कैंडल मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह के अलावे मिथिलेश कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार यादव, प्रधान सहायक पुनय विक्रम खलको, अंचल प्रधान सहायक महेश नायक, महमदूल हसन, उत्तम दास, प्रखंड -सह-अंचल बाल विकास कार्यालय के सभी कर्मी ने नशामुक्ति अभियान कैण्डल मार्च में भाग लिये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *