Advertisement

नशामुक्ति अभियान के तहत पेटरवार प्रखंड मुख्यालय सहित पंचायतों में कैंडल मार्च

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। संपूर्ण झारखंड राज्य में नशामुक्ति अभियान के तहत उपायुक्त बोकारो के निर्देश तथा बीडीओ पेटरवार संतोष कुमार महतो द्वारा जारी पत्र के आलोक में 26 जून को नशामुक्ति को लेकर प्रखंड मुख्यालय से लेकर सभी 23 पंचायतों में कैंडल मार्च निकाली गई।

जानकारी के अनुसार देर शाम पेटरवार प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में अन्य अधिकारियों व् कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर बीडीओ महतो ने कहा कि सिर्फ शराब ही नही, भांग, गांजा, नशोदर, कहवा, सिगरेट सहित विभिन्न नशीली पदार्थों के सेवन से अधिकतर इंसान विनाश की ओर अग्रसर हैं। कहा कि समय रहते नही जागे तो नतीजा भयंकर होगा।

अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित नहर चौक पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाल कर नशामुक्ति का नारा लगाया। मुखिया कपरदार ने कहा कि आज के युवा वर्ग विभिन्न प्रकार का नशा का सेवन कर अपनी जीवन को खुद बर्बाद कर रहे हैं।समाज को सुधारने की दिशा में शिक्षित युवा वर्ग को आगे आने की जरूरत है।

कैंडल मार्च में गांव के पंचायत समिति सदस्य, व्यवसायी, शिक्षक, समाजसेवी आदि शामिल थे, जिसमे शिवकुमार चटर्जी (पीएलवी), भोला राज, रीना देवी, मनोज रवि, परसूराम नायक, संतोष कपरदार, सरजू रजवार, संतोष मुखिया, मनोज नायक, आलेनबी अंसारी, एनायत हुसैन, अमर नायक, रिंगाना, तुलसी ठाकुर, गोदाई रजवार, रोकी कमार, अघनु रजवार आदि शामिल थे। प्रखंड के हद में पिछरी स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में भी प्रधानाध्यक धनेश कुमार महतो के नेतृत्व में नशा मुक्ति को लेकर कैंडल मार्च निकाली गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *