Advertisement

नशा मुक्ति अभियान को लेकर चिलगडडा व् गांगजोरी में कैंडल मार्च

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के सूदूरवर्ती चिलगड्डा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत कैंडल मार्च निकाला गया। वहीं गांगजोरी पंचायत की मुखिया अंजु देवी के नेतृत्व में पंचायत भवन प्रांगण से कैंडल मार्च रैली गांगजोरी स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई।

इस अवसर पर मुखिया अंजु देवी ने कहा कि सरकार नशा को जड़ से खत्म करना चाहती है, लेकिन क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच जागरूकता की जरूरत है। यही कारण है कि जन जन में जागरुकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से उप मुखिया संध्या देवी, पूनम कुमारी, सरिता देवी, पूर्णिमा कुमारी, सरला देवी, प्रभा देवी, शीला कुमारी आदि उपस्थित थे।

वहीं इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र उबारडीह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिलगडडा और गांगजोरी पंचायत की मुखिया अंजु देवी के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। आयोजित मार्च में मुख्य रूप से विधालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुज कुमार महतो, रोजगार सेवक अनुज कुमार, भागीरथ महतो, अघनू गोराई, भूषण राम नायक, किशोर महली, कामेश्वर महतो, संजय कुमार दांगी, एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, अरुण कुमार मंडल, विकास मंडल, विक्रम कुमार, विशेश्वर नायक आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *