Advertisement

हरियाणा में जिंदा जलाकर मारे गये नासिर-जुनैद को न्याय के लिए निकला कैंडिल मार्च

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। हरियाणा के गोपालगढ़ कस्बे में बोलेरो सहित जिंदा जलाकर नासिर एवं जुनैद की हत्या के खिलाफ न्याय दो संघर्ष समिति ने 24 फरवरी की संध्या समस्तीपुर में कैंडिल मार्च निकालकर सभा के माध्यम से घटना के आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की।

न्याय दो संघर्ष समिति समेत आइसा, इनौस के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर शहर के चीनी मिल चौक के पास ईकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में तख्तियां, मोमबत्ती लेकर कैंडिल मार्च निकाला। कैंडिल मार्च चीनी मिल चौक से निकलकर ओभरब्रीज, जिलाधिकारी आवास होते हुए स्टेडियम गोलंबर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता संघर्ष समिति सह माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। सभा का संचालन शाहरुख़ ने किया।

इस अवसर पर इनौस जिलाध्यक्ष आसिफ होदा, मो. एजाज, आइसा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, प्रभात रंजन गुप्ता, एबादुर रहमान, सोहराब, कारी नुरैन, गोलू मिश्रा, मसुखदेव सहनी, मो. सगीर, मनोज शर्मा, मोनाजीर अली, जफर हाशमी, सैफ शेख, मो. रहमत, आदि।

मो. मेराज, आसिफ अली, मो. अमन, मो. अरमान, मो. अबदुल्ला, मो. चांद, मो. इस्माइल, मो. छोटू, मो. हीरा आदि ने सभा को संबोधित करते हुए नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने का जिम्मेवार भाजपा, संघ को बताते हुए उसकी करतूत की निंदा की।

यहां अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हरियाणा के गोपालगढ़ में झूठा अफवाह फैलाकर नासिर और जुनैद को बोलेरो में जिंदा जलाकर हत्या करना कायरतापूर्ण कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष द्वारा साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। यह देश के धर्मनिरपेक्षता पर खतरा है।

इससे देश और देश का संविधान कमजोर होगा। माले नेता ने नासिर और जुनैद के तमाम हत्यारे को तत्काल गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा देने, नफरत की राजनीति पर रोक लगाने, देश के धर्मनिरपेक्षता एवं संविधान की रक्षा करने की मांग की। माले नेता ने यूपी की देवरिया गैंगरेप कांड के तमाम आरोपियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी देने की भी मांग की।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *