प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। झारखंड के धनबाद में स्थित सिंह मेंशन तथा रघु कुल में आपसी टकराव के बीच वर्ष 2017 में धनबाद के स्टील गेट के समीप कांग्रेसी नेता नीरज सिंह समेत कुल चार की हत्या गोली मारकर कर दिया गया था।
उक्त मामले मे लगभग 10 संदिग्ध आरोपियों को पुलिस द्वारा अभियुक्त बनाया गया था, जिसमें झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह भी शामिल थे। ज्ञात हो कि, नीरज हत्या मामले में पुर्व विधायक संजीव सिंह आठ साल तक जेल में रहकर फैसले का इंतजार करते रहे। अंततः हाल हीं में धनबाद कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव सभी अभियुक्तों को रिहा कर दिया है।
उक्त मामले में झरिया के तब के विधायक संजीव सिंह व यूपी के अमन सिंह समेत लगभग एक दर्जन आरोपियों पर मुकदमा चल रहा था।पिछले दिनों धनबाद कोर्ट ने झरिया विधायक समेत सभी अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव मे रिहा कर दिया गया है। संजीव को बरी होने के दिन से ही रघु कुल और सिंह मेंशन में तनाव बना है।
इस बीच एक सितंबर को रघु कुल की बहू व् झरिया के पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने धनबाद जिला परिषद मैदान से सैकड़ों समर्थकों के साथ कैंडल मार्च निकाली। कैंडल मार्च रणधीर वर्मा चौक पर पहुंचकर नीरज सिंह के हत्यारे को फांसी दो का नारा लगाया गया। साथ ही एक विकलांग मोटरसाइकिल पर नीरज सिंह की बड़ी सी तस्वीर लेकर कार्यकर्ता चल रहे थे।
कैंडल मार्च का नेतृत्व झरिया के पूर्व विधायक एवं दिवंगत की धर्म पत्नी पूर्णिमा नीरज सिंह कर रही थी। कैंडल मार्च में सुरेंद्र धारी, मुख्तार खान, अब्दुल करीम समेत सैंकड़ों समर्थक शामिल थे। चर्चा है कि एकबार फिर रघु कुल और सिंह मेंशन आमने-सामने है। ऐसे में धनबाद जिला पुलिस प्रशासन पर शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने की बड़ी चुनौती है।
![]()













Leave a Reply