Advertisement

क्या गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से रविंद्र कुमार पांडेय हो सकते हैं भाजपा प्रत्याशी?

नंद कुमार सिंह/फुसरो (बोकारो)। लगातार जबरदस्त जनसंपर्क अभियान और पंचायत से जिला स्तर के कार्यकर्ताओं व भाजपा पदाधिकारी से अनवरत संवाद स्थापित करने के साथ-साथ बूथ कमेटी बनाने पर भी युद्ध स्तर पर रविंद्र कुमार पांडेय द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए अब यह सवाल हर किसी के मन में उठने लगा है कि क्या वर्ष 2024 के संसदीय चुनाव में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय पुन; गिरिडीह से भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं?

इस बार भाजपा भी कहीं कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। गत चुनाव में भाजपा ने आजसू के सी पी चौधरी को गिरिडीह सीट एलायंस गिफ्ट में दे दिया था। लेकिन अब परिस्थिति बदल चुकी है।

बदली परिस्थिति मे वर्तमान सासंद चौधरी को हजारीबाग से और जयंत सिन्हा को धनबाद से चुनाव लड़ाने पर विचार कर सकती है भाजपा। वैसे भाजपा धनबाद के सिटिंग सांसद पीएन सिंह का उम्र के कारण टिकट से वंचित किए जाने की स्थिति में धनबाद सीट से किसी जिताऊ कैंडिडेट को टिकट देने पर विचार कर सकता है।

धनबाद से यूं तो कई दावेदार चर्चे में हैं, पर उनमें प्रमुख हैं रविंद्र कुमार पांडेय और कोल इंडिया की अनुसंगी इकाई सीसीएल के पूर्व अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक गोपाल सिंह के नाम। लेकिन रविंद्र कुमार पांडेय की पसंद है गिरिडीह संसदीय क्षेत्र। जबकि गोपाल सिंह धनबाद से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं।

उनके फादर इन लॉ शंकर दयाल सिंह धनबाद से काफी लोकप्रिय राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। एक बड़ा जनाधार है जो गोपाल सिंह को विरासत में मिलेगा। वह शुरु से ही भाजपा के लिए समर्पित होकर कार्य करते रहे हैं।

जो भी हो, जहां तक बात रविंद्र कुमार पांडेय की है तो आगामी 2024 मे वे अभी से हीं संसदीय चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुके है। बाकी तो चुनाव के समय ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *