Advertisement

जंतुशास्त्र विभाग व् एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान मे कैंपस बर्ड काउंट कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज में कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में जंतु शास्त्र विभाग में कैंपस बर्ड काउंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जंतु शास्त्र के विधार्थियों ने कॉलेज परिसर मे पक्षी की स्थिति का सर्वे किया।

जंतुशास्त्र विभाग व् एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि पक्षी पर्यावरण के महत्वपूर्ण अंग हैं। जीव जंतु मनुष्य के अभिन्न अंग हैं।
विभागाध्यक्ष जंतुशास्त्र डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि झारखंड राज्य मे पक्षी विविधता की जानकारी अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि समाज मे पक्षियों का महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि कॉर्नल लैब ऑफ ओर्णिथोलॉजी के सदस्य के रुप मे पक्षियों के लिए भलाई का कार्य करनी है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि परिसर मे कैंपस बर्ड काउंट पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे मील का पत्थर साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि युवा विधार्थी को सही मार्गदर्शन मिले तो राष्ट्र निर्माण मे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होंगे। कहा कि जंतु शास्त्र विभाग के विधार्थी पर्यावरण सुरक्षा की दिशा मे अग्रसर हो रहे हैं। कॉलेज परिसर मे पक्षियों के सर्वे मे प्रथम स्थान अंकुश कुमार व् आयुष्मान कुमार झा, द्वितीय स्थान पुष्पा कुमारी, सुषमा कुमारी व् कोमल कुमारी, तृतीय स्थान पर लक्ष्मी कुमारी एवं ऋतु कुमारी रहे।

सभी विधार्थियों को प्राचार्य ने मेडल एवं टोपी पहनाकर सम्मानित की। कार्यकम मे डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की, प्रो. मनोहर मांझी, प्रो. नितिन चेतन तिग्गा, जंतु शास्त्र के विधार्थी अंकुश कुमार, रोशनी दत्ता, आयुष्मान कुमार झा, पुष्पा कुमारी, आशीष किस्कू, लक्ष्मी कुमारी, रितु कुमारी, वाणी कुमारी, अदिति कुमारी, सुषमा कुमारी, शालिनी नाग, कोमल, लक्ष्मी कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *