Advertisement

पुलिया के नीचे गिरा कैंपर, बाल बाल बचा ड्राइवर

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा के बोकना स्थित सत्संग विहार मंदिर के पास बीते 26 फरवरी की देर रात एक कैंपर वाहन संख्या JH 01CM/ 3376 पुल से नीचे गिर गई। उक्त वाहन रांची से बड़ाजामदा होली का रंग लेकर आ रही थी। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ाजामदा पुलिस मौके पर पहुंची और चालक व खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जाता है कि चालक को केवल हाथ में खरोंच आई है। कैंपर चालक अमरकेत कुमार बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार दूसरे दिन 27 फरवरी की दोपहर लगभग 3 बजे लोडर मशीन की मदद से वाहन को पुलिया के निचे से बाहर निकाला गया। उक्त दुर्घटनाग्रस्त कैंपर गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से दो पहिए के साथ क्षतिग्रस्त हो बाहर निकल आया है। उक्त वाहन जयसवाल ट्रांसपोर्ट का बताया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *