Advertisement

क्षेत्र में मुफ्त बिजली के लिए चलाया जायेगा अभियान-इफ्तेखार महमूद

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के मुफ्त बिजली मुहैया कराने के लिए अभियान चलाया जायेगा। उक्त बातें भाकपा राजद जन अभियान के संयोजक इफ्तिखार महमूद ने कही।

घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली दिए जाने की मांग को लेकर निरंतर जन अभियान चलाने वाले भाकपा राजद जन अभियान के संयोजक इफ्तेखार महमूद एवं सह संयोजक अरुण यादव ने 8 जुलाई को गोमियां प्रखंड के हद में ससबेड़ा पूर्वी, पश्चिमी एवं खम्हरा पंचायत के रहिवासियों तथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत कर उपभोक्ताओं से मुफ्त बिजली का जानकारी लिया।

इस क्रम में महमूद ने ससबेड़ा पश्चिम के पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार, ससबेड़ा पूर्वी के मुखिया अंशु कुमारी एवं पंचायत समिति सदस्य हरी सिंह, खम्हरा मुखिया बंटी उरांव से भी बातचीत की और घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली नहीं मिलने के मामले को उनके संज्ञान में देने की बात पंचायत प्रतिनिधियों तथा सामान्य जनों से की।

इस अवसर पर महमूद ने कहा कि भाकपा राजद जन अभियान यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हर परिवार को मुफ्त बिजली निश्चित रूप से मिले। क्षेत्र के निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं का पुराना बकाया भी खत्म करने के लिए उन्होंने अभियान चलाने का भरोसा दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *