Advertisement

खैराचातर में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कैंप का आयोजन

नाई ट्रेड के शिल्पकारों को स्कीम से जोड़ने की है योजना

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना अन्तर्गत नाई ट्रेड में आवेदनों की संख्या बढ़ाने हेतु विशेष अभियान के तहत 9 अप्रैल बोकारो जिला उद्योग केंद्र द्वारा जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत भवन में कैम्प का आयोजन किया गया।

इस दौरान 87 नाई कारीगरों का आवेदन प्राप्त किया गया, जिसे ऑनलाइन माध्यम से पीएम विश्वकर्मा योजना में नामांकन कराया जाएगा। इस दौरान पंचायत के मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने बताया कि ग्रामीण कारीगरों को पीएम विश्वकर्मा योजना से आच्छादित करने से शिल्पकारों को काफी फायदा होगा। सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने बताया कि मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड  झारखंड सरकार द्वारा नाई ट्रेड के शिल्पकारों को योजनाबद्ध तरीके से पीएम विश्वकर्मा योजना से लिंकेज कराने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड बोकारो के डीईसी किशोर रजक ने बताया कि इस योजना से लाभुकों को स्किल अपग्रेडेशन हेतु 5 से 7 दिन की बेसिक ट्रेनिंग के साथ 500 रु. प्रति दिन का ट्रेनिंग स्टाइपेंड दिया जाएगा। साथ ही टूलकिट इंसेंटिव के तहत 15,000 रु. औद्योगिक उपकरण खरीदने के लिए, योग्य आवेदकों को कोलैटर नन-फ्री लोन, उत्पादों और सेवाओं का ऑनलाइन मार्केटिंग एवं ट्रेड फेयर में भाग लेने का अवसर मिल पाएगा। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के प्रखंड समन्वयक नरेंद्र शेखर, सहयोगिनी की प्रतिमा सिंह, रवि कुमार राय, विवेक जायसवाल, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *