Advertisement

अंगवाली पंचायत सचिवालय में आयुष्मान-कार्ड को लेकर लगा कैंप

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रभारी के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड कैंप लगाया गया। कैंप में बड़ी संख्या में रहिवासियों ने आयुष्मान कार्ड के लिए अपना पंजीकरण कराया।

जानकारी के अनुसार सीएचसी पेटरवार के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज द्वारा जारी पत्र के आलोक में 28 जून को अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में उत्तरी एवं दक्षिणी दोनो पंचायत के रहिवासियों के लिए आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए शिविर लगाए गए थे।

बताया जाता है कि इ-केवाईसी के तहत मनीलाल हेंब्रम (डीईओ) द्वारा 18 रहिवासियों का आयुष्मान कार्ड कंप्लीट किया जा सका, जबकि 16 प्रोसेस में है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, सौरव कुमार मिश्रा के अलावा टीम में सहिया साथी ज्योति कुमारी, सहिया उषा देवी, किरण देवी, सुमित्रा देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *