एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नगर परिषद फुसरो में मंईया सम्मान योजना के 8945 लाभूक है, इसमें 4292 लाभुकों के खाते मे पैसे नहीं आये है। महिलाओं के खाते मे पैसा पहुंचने में हो रहे परेशानियों को दूर करने के लिए चार दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है।
जानकारी के अनुसार शिविर के तीसरे दिन 28 मार्च को नप क्षेत्र के ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित मध्य विद्यालय मे कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप वार्ड संख्या 14 से 19 और 21 के लाभुकों के लिए लगाया गया था। इसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाऐं पहुंचकर अपना अपना शिकायत दर्ज कराई। तीसरे दिन भी अंचल के कम्प्यूटर ऑपरेटर, बाल विकास कार्यालय कर्मी, बैंक कर्मी, पीडीएस कर्मी, आधार कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका और सहयिका, महिला जवान शिविर मे नहीं पहुचे। कैंप में सिर्फ नाम, मोबाईल नंबर, वार्ड संख्या, क्या समस्या है उसे रजिस्टर मे लिखा गया।
वार्ड 24 के निवर्तमान पार्षद अनिल कुमार साव ने कहा कि शिविर मे केवल समस्या लिखा जा रहा है, किस कारण पैसा नहीं आ रहा है, वह भी नहीं बताया जा रहा है। कंप्यूटर सिस्टम के द्वारा लाभुकों के कागजात के क्या समस्या आ रही है वह बताना चाहिए था। कहा कि अंचल कार्यालय मे जो लाभूक जा रहे है उन्हें कागजात दुरुस्त कराने हेतु फॉर्म दिया जा रहा है। जिसमे बैंक अधिकारियों और आधार कार्ड सेंटर के हस्ताक्षर और मोहर लगवाने है। पर यहाँ वह फॉर्म नहीं दिया जा रहा है। इसलिए समस्या बना हुआ है।
मौके पर राजस्व निरीक्षक सिंकदर कुमार साव, आरआई रमेश कुमार महतो, विधि सहायक आनंद कुमार साव, नितेश कुमार पाण्डेय, देवजीत कुमार सहित सैकडों लाभुक मौजूद थे।
बतादे कि कैंप के अंतिम दिन 29 मार्च शनिवार को वार्ड संख्या 20 से 28 के लिए वार्ड विकास केंद्र नियर एबी सिंह पेट्रोल पंप के पास कैंप का आयोजन किया जाएगा।
49 total views, 6 views today