रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। सड़क निर्माण को लेकर किये जा रहे भूमि अधिग्रहण के लिए 30 जून को बोकारो जिला के हद मे कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत सचिवालय मे शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे प्रभावित रहिवासी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड के हद मे बरलंगा से कसमार तक सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए कसमार प्रखंड के पंचायत सचिवालय गर्री में शिविर आयोजित कर संवेदक के अधीनस्थ प्रबंधक नरेंद्र पांडेय द्वारा रैयतो के बीच जमीन अधिग्रहण का नोटिस कुल 42 रहिवासियों के बीच बांटा गया।
इस अवसर पर पांडेय ने नोटिस देने के बाद सभी प्रभावितो को जानकारी देते हुए प्रक्रिया के तहत जमीन के कागजात को दुरुस्त करने को कहा। इस मौके पर 42 ग्रामीण रहिवासी के अलावे बी बी शर्मा, निलेश महाराज, शंभू प्रसाद, विकास कुमार आदि गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply