एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) बेरमो लोकल कमेटी सचिव मनोज कुमार पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है बीते दिनों संसद भवन के अंदर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सीपीआईएम को देशद्रोही कहा गया। उनकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
माकपा नेता पासवान ने कहा कि उनको (सांसद दुबे को) याद दिलाना चाहते हैं कि देश की आजादी की लड़ाई में जो कम्युनिस्टों का रोल रहा वह अपने पुरखों से पुछे, तब पता चलेगा की अंडमान निकोबार में सजा काट रहे 80 प्रतिशत देशभक्त कम्युनिस्ट थे।
पासवान ने कहा कि सांसद कम्युनिस्ट पर आरोप लगा रहे हैं जिनकी पुरखों ने देश की आजादी की लड़ाई में अपना नाखून तक नहीं कटाया है। जो लंबे समय तक अपने कार्यालय में तिरंगा नहीं लहराया है, वे देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। पहले अपनी गिरेबान में झांके, फिर कम्युनिस्ट का नाम अपने जबान पर लाए।
![]()













Leave a Reply