Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सीए अविनाश कुमार

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के सुभाषनगर निवासी सह सीए अविनाश कुमार बने।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के अवसर पर अविनाश ने कहा कि झारखंड राज्य में गरीब, निर्धन एवं पिछड़ी जातियों की आवाज को प्रशासन द्वारा दबाया जाता रहा है।

गरीब वर्ग के लोग जब न्याय के लिए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जाता है तो उसे पुलिस डांटकर भगा देती है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ गरीबों की आवाज बनकर झारखंड प्रदेश से लेकर दिल्ली तक गरीबों के न्याय की लड़ाई लड़ेगी और उस व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मानवाधिकार आयोग मध्य विद्यालयों में कानून के विषय की पढाई लागू करने की मांग करेगी। यदि सरकार नहीं मानती है तो उच्च न्यायालय जाने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *