Advertisement

रसोई गैस का दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार ने डाला जनता पर महंगाई का बोझ-निसार खान

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस की कीमत 60 रूपया बढ़ाए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है।

मीडिया प्रभारी खान ने 8 मार्च को तीखी प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आम जनता पर आर्थिक महंगाई का बोझ डाल दी गयी है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार से जूझ रहे आमजनों का बजट केन्द्र सरकार बिगाड़ रही है। कहा कि सब्सिडी समाप्त होने और पहले ही रसोई गैस सिलेंडर के कारण उज्जवला योजना के लाभार्थी भी पारंपरिक ईंधन की ओर लौटने को विवश हैं। खान ने घरेलू रसोई गैस की बढ़ाई गई कीमतें केन्द्र सरकार से अविलम्ब वापस लेने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *