Advertisement

नई बस्ती बैठक कर ग्रामीणों ने लिया 11 मई से 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का निर्णय

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के नई बस्ती स्थित हनुमान एवं श्रीशिव मंदिर परिसर मे 15 मार्च को ग्रामीण रहिवासियों की बैठक की गयी। बैठक में आगामी 11 मई से पांच दिवसीय हनुमान एवं श्रीशिव प्राण प्रतिष्ठा श्री 1008 यज्ञ करने का निर्णय लिया गया।

उक्त जानकारी नई बस्ती रहिवासी सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत 1 मई को झण्डा खड़ा कर नगर भ्रमण के साथ किया जाएगा। इसके बाद 11 मई से 15 मई तक पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा श्री 1008 यज्ञ किया जाएगा। जिसमें हनुमानजी एवं भगवान श्रीशिवजी का प्रतिमा स्थापित किया जाएगा।

बैठक में रोशन लाल यादव, विश्वनाथ यादव, लालमोहन यादव, हरेराम यादव, मनोज यादव, कीनू यादव, शंकर यादव, हरिराम यादव, राम चंद्र यादव, धनेश्वर यादव, सुनील सिंह, विजय सिंह, सूरज यादव, अनूप सिंह, अशोक सिंह, मुकेश यादव, नीरज यादव, भरता यादव, विकाश यादव, सचिन सिंह आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *