Advertisement

आईआरबी जवानो से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दर्जनों घायल

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह से झारखंड के गढ़वा जा रही इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) जवान से भरी बस 7 मई को गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के घाघरा कॉलेज के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई।

इसमें आईआरबी 9 के इको 68 बटालियन ग्रुप के जवान सवार थे। घटना में एक जवान की मौके पर मौत हो गयी जबकि लगभग 15 जवान घायल बताये जा रहे है। जिसमें एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार गिरिडीह से झारखंड के गढवा जा रहे आईआरबी के जवानो से भरी बस बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा कॉलेज के पास असंतुलित होकर पलट गई। जिससे बस में बैठे दर्जनों जवान घायल हो गए। वहीं ग्रामीणो के सहयोग से तत्काल राहत बचाव कार्य चलाया गया।

घायल जवानों को बाहर निकाल कर सभी घायलों को बगोदर ट्रांमा सेंटर में भर्ती किया गया। वहीं एक जवान की मौत हो गई। मृतक जवान विकास भगत लोहरदगा का रहनेवाला बताया जा रहा है। दुर्घटना में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया है।

Oplus_131072

घटना की सूचना पाकर गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा घटना स्थल और ट्रामा सेंटर बगोदर अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मिले। उधर घटना स्थल पर भारी पुलिस बल बगोदर सरिया डिएसपी धनंजय राम, थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी, बीडीओ तथा सीओ घटना स्थल पर डटे रहे। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन के सहारा से उठाया गया।

घायल जवानो में मोती लाल बास्के, हिंदू मांडी, स्वाधीन हेंब्रम, गोपाल कुमार जिन्हें गंभीर हालत में रेफर किया गया है। वही अन्य घायलो में दिवाकर महतो, फ्रांसीस पूर्ति, बंटी कुमार, दूल्हा मंडी, रंजीत कुमार, सूरज महली, राहुल कुमार, प्रताप कुमार, अजय केरकेट्टा, बृजेश बेदिया, संजय टुडू, चंदन कुमार, सुखराम मछुआरा, आदि।

बुधराम सोय, अशोक कुमार, संजय कुजूर, ओम प्रकाश गुप्ता, संजय उरांव, सचिन कुमार बेदिया, धर्मेंद्र बेदिया, लालचंद एक्का, रामाशीष विश्वकर्मा, बगेरिया ब्रांडु, राजीव कुमार, अभिषेक दुबे, ईश्वर कुमार, अभिजीत कुमार दास, संतोष कुमार महतो, राकेश रोशन, पंकज कुमार सिंह, दीपक टोप्पो, विकास कुजूर, अयाज अहमद, अशोक कुमार गुप्ता, रंजन कुमार मिश्रा, राहुल कुमार मिश्रा शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *