Advertisement

बंगला भाषी महिलाओं ने की जमाय-षष्टी उर्फ आमसाइट पर्व

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली ग्राम में एक जून ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि को बंगला भाषी परिवार की महिलाएं जमाय-षष्टी उर्फ आम साइट पर्व की।

इस अवसर पर स्थानीय बंगला भाषी व्रत धारण किए महिला आरती देवी, मंजू देवी, भद्री देवी, कृष्णा देवी, माधवी देवी, करुणा देवी आदि ने बताया कि यह पर्व पूर्वजों के समय से ही चला आ रहा है। कहा कि इसमें बरगद वृक्ष या पीपल तले विधि विधान से पूजा करने के उपरांत अपने अपने जमाय यानि दामाद की बड़ी आवभाव सत्कार एवं पूजा की जाती है।

कहा कि दामाद यदि नजदीक में हों तो ससुराल पहुंच जाते हैं। सास के हाथो सेवा प्राप्त करने को, जो दूर में रहते है उनकी सत्कार की सारी सामग्रियां भेज दिया जाता है। आज यहां आचार्य संतोष चटर्जी ने व्रतधारियों को पूजा विधि संपन्न कराए। व्रत करने वालों में पॉल, दत्ता, डे, मोदक, चटर्जी, बनर्जी, मुखर्जी आदि परिवार की महिलाएं शामिल थी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *