प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। रॉयल एसेसमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 13 फरवरी को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत की मुखिया को सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि रॉयल एसेसमेंट प्राइवेट लिमिटेड को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के अंतरराष्ट्रीय मानक के तहत आईएसओ 9001:2015 प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र रॉयल एसेसमेंट प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जारी किया गया है। प्रमाण पत्र बुंडू की मुखिया निहारिका सुकृति को रांची में एक कार्यक्रम के दौरान 13 फरवरी को दिया गया।
प्रमाण पत्र के दायरे में पंचायत द्वारा संचालित सामान्य प्रशासन, लाइब्रेरी, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण, जल आपूर्ति, कृषि, सिंचाई एवं सामाजिक कल्याण जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल है।
![]()













Leave a Reply