Advertisement

दबंगों ने जबरन सड़क जाम कर आवाजाही किया बंद

ग्रामीण रहिवासी 4 जनवरी से सीओ कार्यालय पर शुरू करेंगे अनशन

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नप क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड-26 के मुख्य सरकारी निर्माणाधीन सड़क को दबंगो ने ईंट, बांस, बल्ला लगाकर पूरी तरह जाम कर दिया। इससे न सिर्फ राहगीर बल्कि ग्रामीणों, वाहनों का गुजरना पूरी तरह बंद है।

जानकारी के अनुसार विवाद होने पर इसे लेकर एक पक्ष द्वारा एसडीओ को आवेदन देकर सरकारी अमीन से मापी कराने की मांग की गयी थी। एसडीओ द्वारा मजिस्ट्रेट, सरकारी अमीन से मापी भी करा दिया गया। बावजूद इसके उक्त पक्ष निर्णय मानने से इनकार कर दिया एवं सड़क को ईंट, बांस, बल्ला से पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। शिकायत के बाबजूद पुलिस प्रशासन सड़क नहीं खोलवा पाई।

स्थानीय प्रशासन के इस कार्यशैली के खिलाफ 2 जनवरी को ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता राज कुमार राय, अर्जुन शर्मा, कुशेश्वर शर्मा, रवींद्र प्रसाद सिंह, राकेश कुमार की अध्यक्षता एवं भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के संचालन में मोतीपुर खैनी गोदाम पर महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

महापंचायत ने शिकायती आवेदन थानाध्यक्ष, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी तथा जिलाधिकारी को देकर पुलिस प्रशासन की देखरेख में बंद सड़क को तत्काल खोलवाने एवं सरकारी मापी के अनुसार तत्काल सड़क निर्माण कराने अन्यथा आगामी 4 जनवरी से ताजपुर अंचल कार्यालय पर सैकड़ों की भागीदारी से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आंदोलन चलाने का फैसला सुनाया गया। आंदोलन के इस फैसले से उक्त तमाम अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर अवगत करा दिया गया है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *