सिर्फ फूटपाथी दुकान, झुग्गी-झोपड़ी नहीं, अतिक्रमित पक्का निर्माण भी हटे-सुरेंद्र
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत समस्तीपुर जिला प्रशासन जिले के विभिन्न बाजारों के सड़क किनारे बनाये गये झुग्गी-झोपड़ी व् अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त करने में लगी है। वहीं उक्त अभियान को लेकर जिला प्रशासन पर केवल एकतरफा कार्रवाई के आरोप भी लगने लगा है।
भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के अनुसार अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ताजपुर बाजार के सड़क किनारे से सिर्फ फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी नहीं बल्कि पक्का निर्माण भी हटे। कहा गया कि कई बार देखा गया है कि प्रशासन सड़क किनारे से सिर्फ फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी को हटाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान का इतिश्री कर लेती है, जबकि बाद में का बहाना बनाकर रसुखदार एवं दबंगों का पक्का निर्माण यूं ही रह जाता है।
भाकपा माले ने उजाड़ने से पहले फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी वासियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, मोतीपुर बाईपास, दरगाह रोड, बहेलिया टोला रोड, आलू मंडी रोड, योगिया मठ रोड समेत नगर परिषद क्षेत्र के सभी जर्जर सड़क एवं गुणवत्तापूर्ण नाले का निर्माण अविलंब शुरू करने आदि मांगों को लेकर आगामी 10 दिसंबर को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष कार्यालय अवधि में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इससे संबंधित आवेदन अनुमंडलाधिकारी को सौंपने की बात 7 दिसंबर को भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कही है।

उन्होंने कहा कि ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में बसे भूमिहीनों को उजाड़ने से पहले वासभूमि एवं आवास की व्यवस्था करने, होल्डिंग रजिस्ट्रेशन नि: शुल्क करने, टोटो-टेम्पू स्टैंड की व्यवस्था करने, ठगवा चौक से रहीमाबाद होते नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली सड़क को बाईपास बनाने, पक्षपात पूर्ण ट्रेफिक लाईट लगाने एवं नवनिर्मित सड़क एवं नाला टूटने की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
कार्यक्रम को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर भाकपा माले द्वारा जारी जनसंपर्क अभियान व् जीबी बैठक के दौरान भाकपा माले के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, संजीव राय, मो. एजाज, आसिफ होदा आदि ने बताया कि भाकपा माले पक्षपातपूर्ण अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करेगी।
![]()













Leave a Reply