Advertisement

रणधीर वर्मा चौक पर बजट प्रस्ताव एवं केंद्र सरकार द्वारा लेबर कोड के विरोध में धरना

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर 5 फरवरी को 10 केंद्रीय श्रम संगठन ने संयुक्त रूप से भारत सरकार के जन विरोधी बजट के प्रस्ताव एवं केंद्र सरकार द्वारा लेबर कोड लागू करने के विरोध में जोरदार धरना- प्रदर्शन किया। अध्यक्षता सभी ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष मंडली द्वारा किया गया।

इस अवसर पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इंटक के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यदि केंद्र सरकार द्वारा मजदूर विरोधी लेबर कोड श्रम संहिताओ के कार्यान्वयन अधिसूचित किया जाता है तो पूरे देश में मजदूर एवं ट्रेड यूनियनों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रम संहिताओं की प्रतियाँ जलाकर आंदोलन प्रदर्शन की एक श्रृंखला शुरू की जाएगी, जिसका समापन एक राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के रूप में होगा।

कहा कि केंद्र सरकार को महंगाई पर नियंत्रण के लिए जीएसटी और उत्पाद शुल्क में कमी, शहरी क्षेत्र में रोजगार गारंटी योजना को लागू करना, सार्वजनिक संगठनों के निजीकरण और राष्ट्रीय संसाधन की लूट को रोकना, खेत मजदूर, ठेका मजदूर, स्कील वर्कर्स, स्कीम वर्कर्स क्षेत्र के श्रमिकों को राहत एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए।

धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करनेवालों में मुख्य रूप से ए. के. झा, मानस चटर्जी, अर्जुन सिंह, हरि प्रसाद पप्पू , एस. एस. डे, रामप्रीत यादव, शकील अहमद, वैभव सिन्हा, अशोक साव, सपन बनर्जी, संतोष महतो, लगन देव यादव, सुरेश तांती, सुरेंद्र यादव, माधो सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, चंद्रदेव यादव, कयूम खान आदि शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *