Advertisement

युवा, महिला व् किसानों को नई दिशा देने वाला दस्तावेज़ है बजट-राजीव प्रताप रूडी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने एक फरवरी को पेश केंद्रीय बजट 2026- 27 को देश के युवाओं, महिलाओं और किसानों की आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाला दस्तावेज़ बताया है।

उन्होंने कहा है कि उद्योग, आधारभूत ढांचा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, तकनीक और कौशल हर क्षेत्र को समेटते हुए यह बजट देश के युवाओं, महिलाओं और किसानों की आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाला दस्तावेज़ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर स्पष्ट दृष्टि रखने वाले इस बजट के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वे अभिनंदन करते है। कहा कि संसद में पेश बजट आत्मनिर्भरता, समावेश और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत की सशक्त भूमिका का भरोसेमंद आधार बनेगा।

पेश बजट जनकल्याणकारी-उपेन्द्र सिंह

बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने पेश बजट को जनकल्याणकारी सोच, विकासपरक दृष्टि और आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प से पूर्ण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्योग के साथ ही हर वर्ग के सशक्तिकरण का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत वर्ष 2047 की दिशा में यह बजट नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास का प्रतीक है। जिला भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आज संसद में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट प्रस्तुत किया गया।

इस बजट की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम होगा। कहा कि बजट में देश के दूरगामी हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। गरीब, किसान, युवा, महिला, दलित एवं पिछड़े वर्गों के साथ-साथ असाध्य रोग से पीड़ित जनों का खास ख्याल रखा गया है। देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा के साथ आधारभूत संरचना को ठीक करने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

बजट में बिहार को न सिर्फ एक छोड़ से दूसरी छोड़ तक, बल्कि बिहार को देश की राजधानी दिल्ली से भी बुलेट ट्रेन से जोड़ा जाएगा। इससे बिहार में संरचनात्मक निवेश तो होगा ही, यातायात व्यवस्था में भी क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा और निवेशकों के लिए यह काफी आकर्षक होगा। रक्षा के दृष्टिकोण से भी यह अत्यंत महत्वपूर्ण होगा और चीन का सामना करने में काफी निर्णायक होगा। ऐसे क्रांतिकारी निर्णय मात्र मोदी सरकार ही ले सकती है। यानी यह बजट स्वागत योग्य है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *