Advertisement

परियोजना में चल रहे रुद्राभिषेक पूजा में शामिल हुए बीएंडके महाप्रबंधक

जीएम ने कोयला उत्पादन बढ़ाने की जरूरत पर दिया जोर

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएडंके क्षेत्र के बोकारो कोलियरी में 6 अगस्त को रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) चितरंजन कुमार, महाप्रबंधक सह क्षेत्रीय प्रबंधक खनन के. एस. गैवाल और‌ क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त जी. चौबे भी शामिल होकर भगवान शिव का पूजा गए।

इस अवसर पर महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने खदान से सुरक्षित कोयला उत्पादन, ओबी हटाने तथा समस्त जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली। साथ हीं उन्होंने खदान का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित परियोजना पदाधिकारी (पीओ) नवनीत कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

बताया जाता है कि रुद्राभिषेक पूजा कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा क्षेत्रीय विक्रय पदाधिकारी बी पांडेय, प्रबंधक सुमेधानंदन व् वीरेंद्र शुक्ला, मनोज कुमार, मनोज शर्मा, मनीष अवधिया, चंदन कुमार, पुष्पराज यूनियन प्रतिनिधि रोशन सिंह, राहुल कुमार, विनय पाठक आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *