ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में नव पदस्थापित ओपी प्रभारी भजन लाल महतो से बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अजय रंजन और कॉंग्रेस पार्टी बोकारो जिला महासचिव रामकिशुन रविदास ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
महतो ने ओपी प्रभारी का पदभार संभाला और कहा कि क्षेत्र में अपराध को नियंत्रित करना उनकी प्राथमिकता होगी। कहा कि जनता की सुरक्षा, पुलिस‑पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय और शान्ति ‑व्यवस्था बनाए रखना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि डैम के आस पास शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मौके पर उपरोक्त दोनों नेताओं ने थाना प्रभारी को सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि जब भी जरूरत पड़ेगी थाना को और पुलिस प्रशासन को सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
![]()













Leave a Reply