Advertisement

अतिक्रमित स्थल का व्यवसायिक उपयोग करने से बीएसएल को होगा लाभ-गोपाल लोधा

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के अतिक्रमित स्थल का व्यवसायिक उपयोग करने से बीएसएल को लाभ होगा।

बोकारो जिला रहिवासी एवं झारखंड व् बिहार के वरीय समाजसेवी सह व्यापारी गोपाल लोधा ने बीएसएल प्लांट की जमीन में अतिक्रमण के बारे में 10 अगस्त को कहा कि बीएसएल प्लांट भूखंड के मामले में एशिया महादेश का सबसे बड़ा कारखाना के रूप में जाना जाता है। अगर बीएसएल प्रबंधन सही मायने में अपने जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाना चाहता है और रिवेन्यू लेना चाहता है तो प्लांट के पास अतिरिक्त जो जमीन है, जिसमें अतिक्रमण हो रहा है वहां शॉपिंग मॉल तथा दुकान बनाकर किराए में दे।

व्यापारियों को जमीन लीज या किराए में दे। हाट बाजार के लिए जमीन आवंटित कर किराए में दे। झुग्गी झोपड़ी वासियों के लिए जमीन आवंटित कर किराए में दे, बिजली पानी का बिल ले, खाली भू खंड में पार्क, योगाभ्यास, खेल खुद, सांस्कृतिक कार्यक्रम भवन, पुस्तकालय आदि का निर्माण करे। इससे बीएसएल को हर माह रिवेन्यू मिलेगा और शहर की खूबसूरती भी बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि बीएसएल प्रबंधन अधिग्रहित क्षेत्र में जगह जगह वाहनों के लिए न्यूनतम दर में पार्किंग की व्यवस्था करे। जो छोटे व्यापारी बीएसएल की जमीन का अतिक्रमण कर रहे है उनको जमीन लीज या किराए में दे। खंडहरनुमा स्कूल व् क्लब में बुजुर्ग पुरुषों, महिलाओं व् बच्चों के आवश्यकतानुसार भवन का निर्माण कर न्यूनतम शुल्क ले।

लोधा ने कहा कि यह सब करने से प्लांट प्रबंधन को अतिक्रमण की परेशानी नहीं झेलना पड़ेगा और प्लांट को हर माह अच्छा खासा रिवेन्यू भी आयेगा। इसके अलावा कई बेरोजगारों को रोजगार भी उपलब्ध होगा, क्षेत्र से बेरोजगारी दुर होगी। साथ हीं बोकारो शहर का सुंदरीकरण भी होगा। उन्होंने कहा कि बीएसएल प्लांट प्रबंधन दूंदीबाग बाजार सहित अन्य फुटपाथ दुकानदारो के लिए खाली पड़े भूखंडो में छोटा छोटा मॉल बनाकर उन दुकानदारों को व्यवस्थित कर दे और किराया ले। इससे शहर का सुंदरीकरण होगा, साथ हीं शहर में साफ सफाई रहेगा।

कहा कि बड़े बड़े शहरों में इसी तर्ज़ पर काम किया जाता है। सभी फुटपाथ दुकानदारो को हर एक सेक्टर में छोटे छोटे मॉल बनाकर व्यवस्थित करना चाहिए, ताकि सभी दुकान एक साथ रहेगा और आम जनता को भी एक ही जगह सभी जरूरत की सामग्री भी मिल जायेगा। इससे शहर का सुंदरीकरण भी होगा, आमजनों को जाम से भी निजात मिलेगा।

लोधा ने कहा कि यह सब सामाजिक कार्य व् सुंदरीकरण करने के लिए बीएसएल प्लांट उन जैसे व्यापारियों को दे, तो प्लांट को रिवेन्यू भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर प्लांट प्रबंधन इन सब मसलों में हम व्यापारियों से बातचीत करना चाहते है तो हम सब तैयार है। हमारा एक ही मंशा है कि बड़े शहरों के तर्ज में बोकारो शहर को कैसे सुंदर बनाया जाय। कहा कि दूंदीबाग बाजार को व्यवस्थित करने से हवाई जहाज का मार्ग भी सुलभ हो जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *