Advertisement

बीएसएल सतर्कता विभाग ने बीजीएच में किया संवादात्मक सत्र का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में 31 अक्टूबर को चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया।

यह सत्र बीजीएच के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य चिकित्सा सेवाओं में पारदर्शिता, निष्ठा एवं उत्तरदायित्व की भावना को और सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ ज्ञानेश झा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद कुमार, डॉ अनिंदो मंडल, डॉ इंद्रनील चौधरी सहित कई वरीय चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर एसीवीओ ज्ञानेश झा ने प्रतिभागियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई और अपने संबोधन में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार साझा किए। सत्र के दौरान उपमहाप्रबंधक (सतर्कता) शनि रंजन एवं वरीय प्रबंधक (सतर्कता) चित्रा पराशर ने बीजीएच में सामग्री क्रय एवं सेवा संबंधी अनुबंधों पर आधारित प्रेजेंटेशन और केस स्टडी प्रस्तुत की।

संवाद सत्र के दौरान चिकित्सकों एवं अधिकारियों ने सतर्कता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक विचार-विमर्श किया। कुल 41 प्रतिभागियों ने इस सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का समापन उपमहाप्रबंधक (अस्पताल सेवाएं) कैरोल शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *