प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। नव वर्ष के शुभ अवसर पर एक जनवरी को सेल बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशकों ने संयंत्र के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर इस्पातकर्मियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उपरोक्त द्वारा सभी इस्पात कर्मियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संयंत्र के अन्य वरीय अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित थे।
इस अवसर पर निदेशक प्रभारी तथा वरीय अधिकारियों ने सर्वप्रथम इस्पात भवन परिसर एवं बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचकर वहां कार्यरत कर्मियों से भेंट की। इसके पश्चात उन्होंने संयंत्र के विभिन्न शॉप का दौरा कर कर्मचारियों से संवाद किया और उन्हें नव वर्ष की बधाई दी। वरिष्ठ अधिकारियों के आगमन पर कर्मियों ने भी गर्मजोशी से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

नव वर्ष के संदेश में निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी कर्मियों से नए साल में नई ऊंचाइयों को छूने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने बोकारो स्टील प्लांट को सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए बेंच मार्क स्थापित करने की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।
![]()













Leave a Reply