रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेल के बोकारो स्टील प्लांट ने पहली बार सफलतापूर्वक चेकर प्लेट रोलिंग कर उत्पादन क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रायोगिक चरण में 1,250–1,500 मिली मीटर चौड़ाई और 5 से 6 मिमी मोटाई की 12 कॉयल्स का उत्पादन किया गया। यह सफलता बीएसएल की तकनीकी दक्षता, सटीक माइक्रो प्लानिंग और आंतरिक संसाधनों के कुशल उपयोग का परिणाम है।
बीएसएल प्रबंधन के अनुसार देश में चेकर प्लेट की वार्षिक मांग 3,60,000 टन है। बीएसएल में इसके वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने से प्रतिमाह लगभग 30,000 टन अतिरिक्त उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। एचआर कॉयल की तुलना में इस उत्पाद पर प्रति टन लगभग 1,500 रुपये अधिक नेट सेल्स रियलाइजेशन मिलने से बीएसएल के वित्तीय प्रदर्शन में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।
प्लांट में वाणिज्यिक उत्पादन बढ़ाने हेतु एडामाइट रोल्स की खरीद, ऑटोमेशन सिस्टम्स का उन्नयन और आईएसओ प्रमाणन कार्य जनवरी 2026 तक पूरा होने की संभावना है। यह उपलब्धि शीर्ष अधिकारियों के नेतृत्व में संभव हो पाया है।
![]()













Leave a Reply