ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। बोकारो जिला बीआरपी (Bokaro district BRP), सीआरपी महासंघ का पुनर्गठन 23 जनवरी को तेनुघाट डैम के पिकनिक स्पॉट में किया गया। बैठक की शुरूआत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (Netaji Subhash chandra bose) के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष सागर लाल महथा व संचालन ठाकुर देव महतो ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से नितेश कुमार को जिला कमिटि का अध्यक्ष, आशीष कुमार शर्मा महासचिव, विजय कुमार सचिव, किरीटी चंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष, संजय कुमार रजक राज्य प्रतिनिधि, भगवान दास नायक राज्य प्रतिनिधि, अम्बरीश नारायण मिडिया प्रभारी, नीलकंठ नायक उपाध्यक्ष, ठाकुर देव महतो, विक्रम महथा, सागर लाल महथा, जयनारायण महतो संरक्षक चुने गये।
बैठक को संबोधित करते हुए गोमियां विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने सभी नव चयनित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि बीआरपी, सीआरपी के मांगों को लेकर वे सड़क से सदन तक उनके साथ हैं। बैठक में प्रेम सिंह, जनार्दन सिंह चौधरी, बासुदेव प्रसाद, दीपक प्रसाद नायक, रकीब खान, तनवीर अंसारी, विकास चन्द्र मेहता, सुनील कुमार सिंहा, राजेश कुमार सहित बोकारो जिला के सभी प्रखंडो के बीआरपी, सीआरपी उपस्थित थे।
285 total views, 1 views today