प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र में 6 जुलाई को मोहर्रम पर्व शांति व् सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस अवसर पर प्रखंड के हद में अंगवाली में भाईचारगी की मिशाल पेश की गयी।
मोहर्रम के अवसर पर खास पेटरवार, बुंडू, सदमा कला, अर्जुआ, पतकी, ओरदाना, जोरूआटांड़, खेतको, चलकरी, पिछरी, अंगवाली आदि सभी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मोहर्रम सादगी से मनाया गया। कहीं पर भाईचारे का भी प्रदर्शन किया गया।
*जगत प्रहरी* को मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष प्रखंड के हद में अंगवाली गांव के मुसलमानों ने 6 जुलाई को मोहर्रम का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया है। हिंदू समुदाय के रहिवासियों ने त्योहार मनाने में भरपूर साथ दिया।पूर्वाह्न 11 बजे ताजिया मंडपवारी लाया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों व हिंदू समाज द्वारा सभी का स्वागत कर एक दर्जन प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

जैसा कि मुस्लिम टोला मस्जिद परिसर से दिन के ग्यारह बजे ताजिया का जुलूस निकाला गया। जिसे परंपरा के अनुसार मंडपवारी चौक लाया गया।यहां युवकों ने पारंपरिक शस्त्र लाठी, गंडासे, भाला, तलवार आदि कई घातक हथियारों के साथ कई आकर्षक खेल व कर्तब का प्रदर्शन किया। वर्षा के दौरान उनका हौसला बुलंद रहा।
सार्वजनिक चौक पर ही पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पूर्व मुखिया पति गौरीनाथ कपरदार, देवब्रत जायसवाल, हिमाचल मिश्रा, संतोष नायक, गौतम पाल, अजीत रविदास, अनिल मिश्रा आदि द्वारा मोमिन एक्शन कमिटी के सदर जम्मीरुद्दीन अंसारी, हाजी कमीरुद्दीन अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी, मो. याकूब, सुदिन अंसारी, उप मुखिया मो. रियाज अहमद, गुलाम अंसारी, एकरामुद्दीन, ग्याश, यासीन मियां, काज़ी साहब आदि को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
सम्मान के दौरान संतोष नायक ने संचालन किया। इस दौरान हर्ष व्यक्त करते हुए एक दूसरे के पर्व में सम्मिलित हुए।मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर तैनात पेटरवार थाना के एएसआई राजेंद्र मुर्मू द्वारा थाना के सौजन्य से मोमिन एक्शन कमिटी के युवकों को स्वेत टोपी वितरण किया गया।
![]()













Leave a Reply