Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड का प्रसारण

भगवामय हुआ बेरमो कोयलांचल

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित अपने आवासीय कार्यालय में कार्यकर्त्ता एवं सैकड़ो साथियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को देखा।

इस अवसर उन्होंने कहा कि आज आम भारतीय भी पीएम मोदी के मन की बात की वजह से उनसे जुड़ाव महसूस करते है। पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री ने पूरे भारत को अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिए जोड़ने का काम किया है। भारत का हर एक नागरिक गर्व से कह सकता है कि देश के प्रधानमंत्री से वह व्यक्तिगत रूप से जुड़ा हुआ है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैभव चौरसिया, भरत वर्मा, दिनेश सिंह, टुनटुन तिवारी, रामकिंकर पांडेय, रोहित मित्तल, रामलाल गोस्वामी, मनोज रवानी, अशोक दास, छोटू रवानी, रजत कुमार, संतोष कुमार, राहुल कुमार, आरती देवी, सुनीता देवी, पुष्पा देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के जरीडीह प्रखंड के बांधडीह मे सैकड़ो किसान, मजदूर एवं ग्रामीण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखा और सुना।

बेरमो भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष गिरजा देवी के वैदकारो स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ता की बहनों एवं भाइयों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात के 100 वे संस्करण के प्रसारण कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों रहिवासियों के साथ सुना गया।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, भाजपा प्रखंड महामंत्री चंद्रप्रकाश सिंह, एसटी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र हरी, भाजपा महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष भारती देवी, मंत्री सोनी देवी, वार्ड सदस्य यशोदा देवी, आंगनबाड़ी सेविका लता देवी, बूथ अध्यक्ष राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *