Advertisement

 दूल्हे को आई मिर्गी का दौरा दुल्हन ने किया शादी से इनकार

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian Block) के हद में होसिर स्थित पटवा टोला (Patva Tola) में शादी के मंडप में दूल्हे को आया मिर्गी का दौरा इसे देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बिना विवाह किये ही बारात दूल्हे को लेकर बैरंग वापस लौट गयी।
जानकारी के अनुसार बीते 9 दिसंबर को बारात पेटरवार से चलकर होसिर स्थित पटवा टोला पहुंची। शादी कार्यक्रम के दौरान दुल्हन के घर शादी के मंडप में अचानक दूल्हे का तबीयत बिगड़ा। इस बीमारी को छुपाने का आरोप लगाते हुए, वधू पक्ष वालों ने शादी से इनकार कर दिया। इस बीच मामले को बिगड़ता देख किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस विवाह स्थान पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया।
विवाह रस्म होने के दौरान दूल्हे का अचानक मिर्गी का दौरा उठने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। दुल्हन के माता-पिता ने बताया कि इस शादी में उन्होंने किसी तरह का कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। उसके बावजूद इस तरह से धोखा मिलने के बाद अपनी बेटी का जीवन बर्बाद करना नहीं चाहते।
इस मामले में पहल करते हुए स्थानीय मुखिया एवं बुद्धिजीवी लोगों ने वर वधु के घरवालों के बीच बैठकर आपसी सहमति बनाई, तब जाकर वर पक्ष वालों ने खर्च की आधी राशि लौटाने पर सहमत हुए। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन लिए बारात लेकर वापस लौट गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *