Advertisement

साढ़े तीन हजार रिश्वत लेते घूसखोर लेखपाल गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। घूसखोर लेखपाल को पारा शिक्षक से घुस लेना महंगा पड़ा और वह एसीबी के हत्थे चढ़ गया।

मामला बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड का बताया जाता है, जहाँ साढ़े तीन हजार रुपए रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की टीम घूसखोर लेखपाल को अपने साथ धनबाद ले गई है।

गोमिया प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत लेखपाल होरिल प्रजापति एक पारा शिक्षक जय नारायण रविदास से साढ़े तीन हजार रुपए रिश्वत लेते 30 अप्रैल को एसीबी धनबाद की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि उक्त लेखापाल द्वारा पारा शिक्षक से उपस्थिति पंजी में सुधार के लिए रिश्वत की मांग की गई थी।

परेशान पारा शिक्षक ने रिश्वत देने के बजाय एसीबी धनबाद टीम को सूचना दी। इस आलोक में एसीबी धनबाद की टीम ने लेखपाल होरिल प्रजापति को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रिश्वत लेते 30 अप्रैल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की इस कार्रवाई से पूरे प्रखंड कार्यालय में खलबली मच गई। एसीबी धनबाद की टीम ने रिश्वतखोर लेखपाल को गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद लेते चली गई।

वही दबी जुबान एक पारा शिक्षक ने बताया कि सभी शिक्षक उससे श्रस्त थे। एसीबी की इस कारवाई से प्रखंड कार्यालय में रिश्वत खोरी पर अंकुश लगेगा। इसकी संभावना कम ही दिखता है, क्योंकि इससे पूर्व भी यहां पूर्व में भी एसीबी द्वारा घूसखोर कर्मचारी दबोचे गये है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *