Advertisement

पीएमश्री कसमार में हर्षोल्लास से पराक्रम दिवस व् सरस्वती पूजनोत्सव सम्पन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय कसमार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में आदर, सम्मान एवं देशभक्ति भावपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी, वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा, रामबाबू शुक्ल, डॉ अवनीश कुमार झा, धनंजय कुमार, परमेश्वर बेसरा, कैलाश कुमार, अमित कुमार, खुर्शीद रजा, अजय कुमार दुबे, विनोद कुमार महतो, डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उनके द्वारा आज़ादी की लड़ाई में दिए गए योगदान के लिए उन्हें याद किया।

इधर, विद्या की देवी सरस्वती का पूजनोत्सव विद्यालय में आदर, सम्मान एवं विधिपूर्वक सम्पन्न कराया गया। वरिष्ठ शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा कार्यक्रम को सम्पन्न कराया। पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी, अशोक कुमार रजवार, प्रशांत कुमार ओझा, रितेश कुमार महथा, नितेश कुमार प्रजापति, कुमार राजेश, सुदीप कुमार शर्मा, दिनेश कुमार महतो, रविता, विद्या, प्रेम, शिवम, बजरंगी, पंकज, ज्योति, लवली व् अन्य छात्र – छात्राओं की महती भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *