Advertisement

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा शाखा पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। मारवाड़ी युवा मंच झारखंड द्वारा 5 मई को मंच के धनबाद शाखा के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार मंच के प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाडिया के साथ झारखंड प्रांतीय कोषाध्यक्ष युवा विकास झरिया मुख्यालय उपाध्यक्ष श्वेता जलान, प्रांतीय संयोजक युवा विकास एवं खेलकूद युवा नीरज अग्रवाल, जीव दया व अंगदान प्रांतीय संयोजक आशीष सिंघल, प्रांतीय सहायक मंत्री राजीव, चाईबासा जागृति शाखा चंदा अग्रवाल, निवर्तमान सहायक मंत्री विकास पटवारी का मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा में स्वागत किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने इस अवसर पर धनबाद शाखा के कार्यों की प्रशंसा की। मौके पर शाखा पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से मंच के धनबाद शाखा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, सचिव सुनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनीता अग्रवाल, शाखा सदस्य वर्षा अग्रवाल, आदर्श गोयनका, सुनीता अग्रवाल, बबिता चौधरी, अनिल चौधरी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *