Advertisement

गोमिया थाना के नए थाना प्रभारी से बीपीएचओ अध्यक्ष ने की शिष्टाचार मुलाक़ात

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (बीपीएचओ)के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति के नेतृत्व में गोमिया थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी रवि कुमार से एक जून को शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति के इलावा उनके सहयोगी जिला परिषद प्रतिनिधि, संस्था के बोकारो जिला कार्यकारी अध्यक्ष रघुनाथ प्रजापति, जिला प्रवक्ता नरेश प्रजापति, बानेश्वर प्रजापति ने शिष्टाचार मुलाक़ात में नवनियुक्त थाना प्रभारी को बुके, अंग वस्त्र एवं मिट्टी से निर्मित पानी का बोटल देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर बीपीएचओ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गोमिया के नव पदस्थापित थाना प्रभारी लोक हित में कार्य करेंगे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। इसी अपेक्षा के साथ मुलाकात की गई। थाना प्रभारी ने बीपीएचओ टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र के रहिवासियों की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर है।

उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के रहिवासी अफवाह पर ध्यान न दें एवं थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सहायता करे। किसी प्रकार की समस्या होने पर सबसे पहले थाना को सूचित करें। समस्याओं का समाधान होगा। प्रदेश अध्यक्ष एवं उनके सहयोगीयों ने थाना प्रभारी को गोमिया थाना का पदभार लेने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *